Reet Certificate Download: रिट सर्टिफिकेट जारी, यहां से करें डाउनलोड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 के सफल अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। रीट 2025 के पात्रता प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। यह प्रमाण-पत्र राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है। अब अभ्यर्थी अपने सर्टिफिकेट को आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह लेख आपको रीट सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देगा।
रीट सर्टिफिकेट 2025
रीट सर्टिफिकेट राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना कोई भी अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) या उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) शिक्षक के पद के लिए आवेदन नहीं कर सकता। इस साल रीट 2025 की परीक्षा में 6.36 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें से 1,95,847 लेवल 1 अभ्यर्थी सफल हुए और 3,93,124 अभ्यर्थी लेवल 2 में सफल हुए। इसके अलावा, 47,097 अभ्यर्थियों ने दोनों स्तरों में सफलता हासिल की है। यह प्रमाण-पत्र आजीवन वैध है, जिसका मतलब है कि अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सर्टिफिकेट में दी गई जानकारी
रीट सर्टिफिकेट में कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं। डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को इन विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। सर्टिफिकेट में निम्नलिखित जानकारी होती है:
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता या पति का नाम
- जन्म तिथि
- रीट रोल नंबर
- परीक्षा का वर्ष
- लेवल (1 या 2)
- प्राप्त अंक
- कुल अंक
- पास/फेल स्थिति
रीट सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
रीट सर्टिफिकेट डाउनलोड करना अब बहुत आसान है। अभ्यर्थी इसे घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें और अपने सर्टिफिकेट को डाउनलोड करें:
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in ओपन करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “REET 2025 Certificate Download” का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और परीक्षा का वर्ष (2024) दर्ज करना होगा। सभी जानकारी सावधानी से भरें।
- सभी विवरण भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। आपका सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सर्टिफिकेट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
रिट सर्टिफिकेट डाउनलोड लिंक: यहां क्लिक करें