Ladki Bahin Yojana July Installment: इन महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, यहां से जाने पूरी अपडेट

महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना ने लाखों महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की राह दिखाई है। यह योजना, जो जून 2024 में शुरू हुई थी, अब अपनी 12वीं किस्त के साथ एक बार फिर सुर्खियों में है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने हाल ही में घोषणा की कि जून 2025 की यह किस्त जल्द ही पात्र महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी। कुछ महिलाओं को इस बार डबल पेमेंट यानी ₹3,000 मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस योजना की ताजा अपडेट्स और महत्वपूर्ण जानकारी।
योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का मुख्य लक्ष्य 21 से 65 वर्ष की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत हर महीने ₹1,500 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से आधार से जुड़े बैंक खातों में सरकार के द्वारा जमा की जाती है। अब तक 2.47 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा चुकी हैं, और हर महीने ₹3,690 करोड़ का आवंटन किया जा रहा है।
12वीं किस्त की तारीख और डबल पेमेंट
सूत्रों के अनुसार, 12वीं किस्त जून 2025 के अंतिम सप्ताह, यानी 25 से 30 जून के बीच वितरित की जाएगी। जिन महिलाओं को अप्रैल या मई 2025 की किस्तें तकनीकी या पात्रता कारणों से नहीं मिली पाई, उन्हें इस बार ₹3,000 की डबल राशि दी जाएगी, जिसमें अप्रैल, मई और जून की राशि शामिल होगी। हालांकि, बजट सीमाओं के कारण मासिक राशि को ₹2,100 करने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आश्वासन दिया है कि सभी पात्र महिलाओं को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
माझी लाडकी बहिन योजना पात्रता
- महाराष्ट्र की स्थायी निवासी हों।
- आयु 21 से 65 वर्ष के बीच हो।
- पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो।
- आधार से जुड़ा DBT-सक्षम बैंक खाता हो।
- वैवाहिक, अविवाहित, तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाएं पात्र हैं।
हालांकि, सरकारी कर्मचारी, चार-पहिया वाहन मालिक, या अन्य योजनाओं (जैसे नमो शेतकरी महासम्मान निधि) से लाभ लेने वाली महिलाएं अपात्र हैं। ऐसी 8 लाख महिलाओं को अन्य योजनाओं के कारण ₹500 की कम राशि मिल रही है। फरवरी 2025 में 9 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित किया गया था, और जनवरी-फरवरी में 2,289 सरकारी कर्मचारियों को हटाया गया।
भुगतान स्थिति कैसे जांचें?
- आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं।
- “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर या आधार आईडी और ओटीपी के साथ लॉगिन करें।
- “पेमेंट स्टेटस” या “बेनिफिशियरी स्टेटस” चुनें।
- आवेदन संख्या और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें।