Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की राशि में हुई बढ़ोतरी, इस तारीख से आने लगेंगे ₹1500 हर महीने

लाडली बहना योजना को लेकर बड़ी खुशखबरी आ गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। अब तक महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते थे। जिसे बढ़ाकर ₹1500 मिलने शुरू हो जाएंगे। इसी के साथ रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को ₹250 अतिरिक्त भेजे जाएंगे। यानी इस महीने लाडली बहना योजना लाभार्थी महिलाओं को ₹1500 की राशि मिलेगी। इसके अलावा बड़ी हुई राशि कब से आनी शुरू होगी इसके बारे में भी जान लेते हैं।
लाडली बहना योजना रक्षाबंधन शगुन
हाल ही में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सराय गांव में महिला सशक्तिकरण तथा जनजातीय गौरव सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कई बड़े ऐलान किया। उन्होंने रक्षाबंधन से पहले सभी लाभार्थी बहनों के खाते में ₹250 पर अतिरिक्त शगुन के राशि भेजने की शुरुआत दी। इसी के साथ यह भी उन्होंने ऐलान किया की दिवाली के बाद राशि में बढ़ोतरी करते हुए हर महीने ₹1500 मिलने शुरू हो जाएंगे।
कब आएगी 26वीं किस्त
लाडली बहना योजना के तहत अब तक 25 किस्तें महिलाओं को मिल चुकी हैं। अब महिलाओं को 26 में किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इसी के साथ बता दें कि इस बार जुलाई महीने में उन्हें रक्षाबंधन के ₹250 शगुन के तौर पर अतिरिक्त दिए जाएंगे क्योंकि रक्षाबंधन 9 अगस्त को है इसलिए रक्षाबंधन के शगुन की राशि जुलाई में ही महिलाओं को मिल जाएगी। जैसा की आमतौर पर हम देखते हैं लाडली बहना योजना का पैसा 10 से 15 तारीख के बीच जारी होता है एसएमएस संभावना है कि 26वीं किस्त की राशि भी 10 से 15 जुलाई के बीच लाभार्थी महिलाओं को जारी हो जाएगी।