आधार कार्ड अपडेट के लिए नए दस्तावेजों की सूची जारी, जन्मतिथि एड्रेस, फोटो बदलने के लिए अब चाहिए यह दस्तावेज

यूआइडीएआइ ने आधार कार्ड नियम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब नया आधार कार्ड बनवाने के लिए और आधार कार्ड अपडेट करने के लिए नई दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। एक व्यक्ति के पास केवल एक ही आधार नंबर मान्य होगा। आधार कार्ड के नए नियमों के बारे में सभी को जानना जरूरी है। यूआइडीएआइ ने आधार से जुड़े कुछ नियमों को भी साफ किया है। UIDAI ने वर्ष 2025-26 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची जारी की है।
किन लोगों पर लागू होंगे नए नियम
यूआईडी द्वारा जारी किए गए नहीं डॉक्यूमेंट लिस्ट के अनुसार इन लोगों पर यह नियम लागू होंगे- भारतीय नागरिक और विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिक यानी ओसीआई कार्ड धारक तथा 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों पर लागू होंगे यह नए नियम। इसके अलावा जो भारत में वीजा पर लंबे समय से रह रहे हैं उनके लिए भी यह नियम लागू होंगे।
नया आधार कार्ड और अपडेट करने के लिए नए दस्तावेज
UIDAI ए यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने चार प्रमुख परमाणु के लिए दस्तावेज तय किए हैं। इनमें पहचान प्रमाण के लिए पते के प्रमाण के लिए जन्म तिथि प्रमाण के लिए और रिश्ते के प्रमाण के लिए दस्तावेज लिस्ट जारी हुई है।
पहचान प्रमाण के लिए नए डॉक्यूमेंट्स
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- कोई भी सरकारी फोटो पहचान पत्र
- पेंशन आईडी कार्ड
- CGHS/ECHS कार्ड
पते प्रमाण के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड में ऐड्रेस अपडेट करवाने के लिए या फिर एड्रेस प्रूफ के तौर पर देने के लिए यह सब दस्तावेज चाहिए होंगे:
- पानी, बिजली, गैस, लैंडलाइन बिल जो की 3 महीने से अधिक पुराना हो
- बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट भी चलेगी
- रेंट एग्रीमेंट
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पेंशन दस्तावेज
- राज्य या केंद्र सरकार द्वारा जारी आवास प्रमाण पत्र
जन्म तिथि से नए डॉक्यूमेंट्स
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट
- एसएसएलसी सर्टिफिकेट
- राज्य केंद्र सरकार द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो
फ्री आधार अपडेट
बता दे कि यूआईडी की तरफ से 14 जून 2026 तक मुफ्त डालकर अपडेट करने की सुविधा दी जा रही है। जिसे आप माय आधार पोर्टल पर जाकर खुद से अपडेट कर सकते हैं। जिसमें आप अपने आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके जो भी डाटा आधार कार्ड में अपडेट करना है कर सकते हैं।